Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

यौन शोषण मामलों में फंसे रेवन्ना 6 जून तक पुलिस हिरासत में

रेवन्ना मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। एसआईटी ने रेवन्ना पर लगे तीन यौन शोषण के मामलों में 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।

31 May 2024

यौन शोषण मामलों में फंसे रेवन्ना 6 जून तक पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गुरुवार को यौन शोषण के मामलों में 6 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बेंगलुरु की एक अदालत ने फैसला सुनाते हुए रेवन्ना को प्रतिदिन अपने वकील से मिलने की अनुमति दी है।

रेवन्ना मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रहा है। एसआईटी ने रेवन्ना पर लगे तीन यौन शोषण के मामलों में 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।

यौन उत्पीड़न मामले में वांछित जनता दल (सेक्युलर) से निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार सुबह मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। बीती आधी रात करीब 35 दिनों बाद स्वदेश लौटे प्रज्वल को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही एसआईटी ने हिरासत में ले लिया था।

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के सांसद पौत्र प्रज्वल रेवन्ना पिछले एक माह से चर्चा में हैं। हासन से लोकसभा चुनाव लड़ रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर उनके यहां काम करने वाली महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन पर कथित रूप से कुछ और महिलाओं के यौन शोषण का भी आरोप है। इसके कुछ अश्लील वीडियो भी उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।

प्रज्वल रेवन्ना अपने निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होने के बाद 26 अप्रैल को जर्मनी चले गए थे। उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद एक अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इंटरपोल ने भी उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इधर, बतौर सांसद उनके राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News